{"_id":"5f915fbdd83a3a6fc078436c","slug":"non-stop-buses-will-be-running-for-daily-travellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक यात्रियों के लिए एक नवंबर से चलेंगी नॉनस्टॉप बसें, जानें- किन रूट पर मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक यात्रियों के लिए एक नवंबर से चलेंगी नॉनस्टॉप बसें, जानें- किन रूट पर मिलेगी ये सुविधा
Thu, 22 Oct 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए पहली नवंबर से नॉनस्टॉप बसें शुरू की जाएंगी। इससे रोजाना काम के सिलसिले में 50 व 150 किमी तक सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
परिवहन अधिकारियों ने बताया कि दैनिक यात्रियों की मांग पर नॉनस्टॉप बसों के लिए लखनऊ से आठ रूट चिह्नित किए गए हैं। बसों को आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग व अवध बस स्टैंड से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि बसों का टाइम टेबल जल्द तय होगा। डिपो से नॉनस्टाप बसों के और रूटों का भी ब्यौरा मांगा है।
आलमबाग, कैसरबाग, अवध व चारबाग बस अड्डे से सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर रूट चिह्नित किए गए हैं। हर रूट पर एक जोड़ी बसें चलेंगी।
विज्ञापन