फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nomination for block pramukh election.

ब्लॉक प्रमुख नामांकन में कई जगह हुआ बवाल, फायरिंग

Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Nomination for block pramukh election.

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान शुक्रवार को कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। दबंगों ने विरोधियों को नामांकन करने से रोका तो इसे लेकर कई जगह फायरिंग व मारपीट भी हुई। बवाल कर रहे लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


सुल्तानपुर :
धनपतगंज में सपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी नीलम कोरी के नामांकन के दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के समर्थकों ने सात राउंड फायरिंग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की कार तोड़ दी गई। उनके समर्थकों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमले में ऊषा के पति शिवकुमार सिंह को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर :
रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करने पहुंची बसपा समर्थित इंद्रावती का कुछ लोगों ने परचा छीन लिया। दोबारा पहुंचीं तो उनकी जीप पर पथराव कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भागी। स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी दागे। तब जाकर इंद्रावती अपना परचा दाखिल कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा करने का किया प्रयास

Nomination for block pramukh election.

श्रावस्ती : हरिहरपुररानी में मधु सत्या पर सपा समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार सिंह पुंजू के समर्थकों ने हमला बोल दिया। गाड़ी पर पथराव किया गया। हवाई फायरिंग कर उन्हें व उनके दो प्रस्तावकों को अगवा करने का प्रयास किया गया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीएसी जवानों ने किसी तरह उन्हें बचाया। सिरसिया ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी राम अवतार चौधरी का सपा प्रत्याशी मंजूर खां ने नामांकन पत्र छीन लिया। इससे राम अवतार नामांकन नहीं कर सके।

कानपुर में भी फायरिंग व पथराव

Nomination for block pramukh election.

कानपुर देहात के दो ब्लॉकों में सपा समर्थित उम्मीदवारों ने अपने विरोधियों को नामांकन ही नहीं करने दिया। यहां पर सड़क जाम कर दिया गया। मलासा ब्लॉक में सपा जिला महासचिव ठाकुर अनूप सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हैं।

सुबह से ही उनके समर्थकों ने विरोधियों को ब्लॉक ऑफिस जाने नहीं दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में करीब तीन घंटे तक बवाल चला। दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग भी हुई। कई वाहन तोड़े गए। यहां झींझक ब्लॉक में भी विरोधियों को पर्चा नहीं भरने दिया गया।

मैनपुरी में भी फायरिंग

Nomination for block pramukh election.

मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज ब्लॉक में बसपा प्रत्याशी रीतू सिंह ने अपने काफिले पर फायरिंग होने की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस में कई राउंड फायरिंग की शिकायत दर्ज कराई है। बाद में पुलिस की सुरक्षा में बसपा प्रत्याशी ने यहां अपना पर्चा दाखिल किया।

बिजनौर में भी दो गुट भिड़े
बिजनौर में भी दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां पर मकसूद व उनके समर्थक दूसरे प्रत्याशी अवधेश व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी से भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। बाद में यहां हाईवे भी जाम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed