फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noida uproar: Rumors spread through social media, FIR filed against two former handlers; DGP issues these inst

नोएडा में बवाल: सोशल मीडिया के जरिए फैलाई अफवाह, दो एक्स हैंडल पर एफआईआर; डीजीपी ने दिए ये निर्देश

Mon, 13 Apr 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Apr 2026 07:03 PM IST
सार

Chaos in Noida: नोएडा में बवाल की जानकारी होते ही डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी एलओ अमिताभ यश ने वहां के अफसरों को मामले को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Noida uproar: Rumors spread through social media, FIR filed against two former handlers; DGP issues these inst
नोएडा में कंपनी में तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नोएडा में हुए बवाल के दौरान पुलिस मुख्यालय से सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। इसी दौरान दो एक्स हैंडल द्वारा फैलाई जा रही अफवाह की जानकारी हुई। दोनों हैंडल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक्स से दोनों हैंडल के बारे में जानकारी मांगी गई है। दोनों हैंडल के यूजर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नोएडा में बवाल की जानकारी होते ही डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी एलओ अमिताभ यश ने वहां के अफसरों को मामले को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी पल पल के घटनाक्रम पर नजर रखी और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी। @proudindiannavi (अनुषी तिवारी) ने 12:21 बजे नोएडा बवाल संबंधी कुछ वीडियो पोस्ट किए और लिखा कि 14 लोग मारे गए और 32 घायल हैं। आखिर में मिला..ऑनली कांग्रेस कैन सेव इंडिया। इसी तरह का भड़काऊ पोस्ट @Mir_Ilyas_INC (मीर इलियास) हैंडल से किया गया। पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। खंडन जारी करते हुए दोनों हैंडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संयम बरतने की अपील
पुलिस के उच्चाधिकारियों ने श्रमिकों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। प्रशासन पर भरोसा रखें। कानून से खिलवाड़ न करें। आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में जो लोग शामिल रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च स्तरीय समिति का गठन

Noida uproar: Rumors spread through social media, FIR filed against two former handlers; DGP issues these inst
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में शांति और संतुलन बनाए रखना है।

इनको सौंपी गई समिति की कमान
गठित समिति की कमान औद्योगिक विकास आयुक्त को सौंपी गई है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) और प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन को भी इसमें सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्योग संगठनों के तीन प्रतिनिधियों को शामिल कर सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

नोएडा में कर्मचारियों की क्या हैं मांगे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की गारमेंट फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी हरियाणा के नवीनतम मजदूरी दरों (15,220 रुपए-18,500+ रुपए) के अनुसार वेतन की मांग कर रहे हैं, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच वे अपना गुजारा कर सकें। वेतन में अनियमितता इसके आंदोलन का मुख्य कारण है, एक ही कार्य के लिए किसी कर्मचारी को 15 हजार तो किसी को 16 हजार और किसी को कुछ और वेतन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed