फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nodal officer will be posted in all private and government hospitals

सीएम योगी ने दिए निर्देश, निजी और सरकारी सभी कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी की होगी तैनाती

Sun, 04 Apr 2021 06:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Apr 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer will be posted in all private and government hospitals
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश में सर्तकता बरतते हुए प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले के निजी और सरकारी क्षेत्र के सभी कोविड अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। ये नोडल अधिकारी प्रदेश के कोविड अस्पतालों में इलाज से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड अस्पतालों में कोई भी कमी मिलने पर कार्यवाही भी करेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखते हुए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदेश में संचालित किया है। ऐसे में फिर एक बार कोरोना पर वार करने को यूपी तैयार है। देश के दूसरे प्रदेशों में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। अन्य प्रदेशों में बेकाबू होते कोरोना को प्रदेश में नियंत्रित करने के लिए सीएम ने अधिकारियों को सर्तकता बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगी सरकार की अनूठी योजना
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कराने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योगी सरकार सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अनूठी योजना का संचालन करने जा रही है। जिसके तहत प्रदेश के तीन वर्गों में विभाजित सर्वाधिक टीकाकरण कराने वाले जिलों को लॉटरी सिस्टम के जरिए उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 16 से तीन अप्रैल के बीच पहली और दूसरी डोज लेने वालों की लॉटरी निकाली जाएगी। जिन जिलों में 25000 तक ऐसे लोग होंगे, जिनकी पहली और दूसरी डोज लग चुकी है, उन जिलों में चार उपहार दिए जाएंगे। वहीं, 25 हजार से 50 हजार तक टीकाकरण कराने वाले जिले में छह उपहार और 50000 से अधिक टीकाकरण कराने वाले जिले में आठ उपहार दिए जाएंगे।    


प्रदेश में 6,14,440 लोग हुए संक्रमण मुक्त
प्रदेश में अब तक 6,14,440 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में संक्रमण की शुरूआत से अब तक महज 8881 लोगों की मृत्यु हुई है।

ग्राम और मोहल्ला निगरानी समिति सक्रिय
कोरोना से लड़ने के लिए सीएम की रणनीति कारगर साबित हुई है, उसका ही परिणाम है कि सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कम समय में संक्रमण से लड़ने के लिए पर्याप्त सुविधाओं संग सर्वाधिक जांच और टीकाकरण कर नया कीर्तिमान हासिल किया है। दूसरे राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल देखते हुए प्रदेश में ग्राम और मोहल्ला निगरानी समिति को सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed