{"_id":"6f1cabf80faabd6d0a58439b6e4252ae","slug":"no-work-against-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार जारी, नहीं खुले स्मारक व उपवनों के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार जारी, नहीं खुले स्मारक व उपवनों के गेट
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला/लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित किए गए 13 साथी कर्मचारियों की बहाली और छठा वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर बसपा सरकार में बनवाए गए स्मारक व उपवनों में तैनात कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कामकाज ठप कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्मारक कर्मचारियों ने गोमती नगर स्थित अम्बेडकर स्मारक के मेन गेट के सामने सुबह से रात नौ बजे तक धरना दिया।
कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन केचलते स्मारक और उपवनों में को देखने आने वाले दर्शक निराश हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा और बुधवार से वह भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
वेतन जारी करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर स्मारक कर्मचारियो नें रविवार को अम्बेडकर स्मारक में जमकर हंगामा किया था और यहां तैनात अधिकारियों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
इसको देखते हुए स्मारक प्रबंधन समिति ने 13 कर्मचारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया। इससे कर्मचारी और उग्र हो गए।
मंगलवार को स्मारक कर्मचारियों ने फिर धरना-प्रदर्शन किया। स्मारक कर्मचारियों के नेता दीपक राणा का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। इनका कहना कि हर महीने कर्मचारियों के वेतन से 500 रुपये की कटौती जा रही है।
यह पैसा किस मद में काटा जा रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। पिछले तीन महीने का वेतन बकाया है, लेकिन अभी सिर्फ एक महीने का ही वेतन मिला है।
जब तक निलम्बित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाएगा और वेतन विसंगति दूर नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। दीपक ने कहा कि अम्बेडकर स्मारक, रमाबाई रैली मैदान, कांशीराम इको गार्डन, कांशीराम स्मारक व गोमती पार्क बंद है।