फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No signs of bird flu were found in chicken samples

Lucknow News: मुर्गियों के नमूनों में नहीं मिले बर्डफ्लू के लक्षण

Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
No signs of bird flu were found in chicken samples
मुर्गी के नमूने लेते पशु चिकित्सक।
लखनऊ। रामपुर में बीते दिनों बर्डफ्लू के लक्षण मिलने के बाद जिले से भेजे गए मुर्गियों के 450 नमूनों में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने अंडा ठीक से उबालकर और मुर्गियों का मांस अच्छे तरीके से पकाकर खाने की अपील की है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश ने बताया कि जिले में करीब 122 पोल्ट्री फॉर्म हैं। बर्डफ्लू की आशंका के बीच समय-समय पर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। रामपुर की मुर्गियों के इस बीमारी की चपेट में आकर मरने की घटनाओं के बाद शासन के निर्देश पर जिले में अलर्ट जारी है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर टीम बनाकर विभिन्न पोल्ट्री फॉर्मों से 450 मुर्गियों के सैंपल आरबीआरआई बरेली भेजे गए थे। सीवीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट में इनमें बर्डफ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। आगे भी हर महीने 60 मुर्गियों के सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed