फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no relief in lockdown in Lucknow

लखनऊ में पहले की तरह लागू रहेगा लॉकडाउन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
no relief in lockdown in Lucknow
लखनऊ। 17 मई तक बढ़े लॉकडाउन के तीसरे दौर में भी राजधानी के लोगों को खास राहत नहीं मिलेगी। अतिरिक्त छूट का लाभ ज्यादा नहीं मिलेगा। संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण रेड जोन में आए शहर में अतिरिक्त सतर्कता के साथ पूरी सख्ती बरती जाएगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के 18 हॉटस्पॉट इलाकों को अति संवेदनशील मानकर निगरानी होगी। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई। बताया कि चार मई से लागू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में कौन-कौन सी राहत मिलेगी, इसका अंतिम निर्णय मुख्य सचिव स्तर से जारी होने वाले निर्देश के बाद ही रविवार को होगा। डीएम ने संकेत दिए कि कुछ प्रतिबंधों के साथ औद्योगिक इकाइयों के संचालन और ग्रामीण सहित कुछ इलाकों में रिटेल शॉप चलाने की छूट जरूर मिल सकती है। हॉटस्पॉट व इससे सटे इलाकों में नई दुकान, प्रतिष्ठान, ऑफिस नहीं खुलेगे और लॉकडाउन के मानकों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। हॉट स्पॉट पूरी तरह से सील रहेंगे और कम्युनिटी सैंपलिंग कराकर संक्रमितों को स्पेशल प्रोटोकाल के तहत क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed