फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no private hospital of lucknow is ready to treat CoronaVirus

लखनऊ का कोई निजी अस्पताल कोरोना के इलाज को तैयार नहीं

Mon, 04 May 2020 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
no private hospital of lucknow is ready to treat CoronaVirus
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के बड़े निजी अस्पतालों में भी अभी कोरोना के इलाज की व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रेड वन के अस्पतालों को उपचार शुरू करने को कहा गया है, लेकिन अभी किसी अस्पताल ने इसकी रजामंदी नहीं दी है।
विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को फिर अस्पतालों को पत्र जारी किया गया। अस्पताल प्रशासन की रजामंदी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। फिर उन्हें इलाज की अनुमति मिलेगी।   
विज्ञापन


राजधानी में 1500 अस्पताल और नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। इनमें 250 कॉरपोरेट अथवा ग्रेड वन के अस्पताल हैं। इन्हें कोरोना के इलाज की तैयारियां करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा था कि कोरोना के इलाज की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर अवगत कराएं। हालांकि, अभी तक किसी अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी संस्तुति नहीं दी है। ऐसे में सीएमओ कार्यालय से इन्हें फिर पत्र जारी किया गया।

अभी इलाज की यह है व्यवस्था  

निजी अस्पतालों को कोरोना का इलाज शुरू करने से पहले सीएमओ कार्यालय में सूचना देनी होगी। यहां से टीम अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।

आइसोलेशन वार्ड में इलाज में लगने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों के सुरक्षा उपकरण, इलाज के बाद उन्हें क्वारंटीन करने की व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था आदि मुकम्मल पाए जाने पर अस्पताल को इलाज की अनुमति दी जाएगी।

किसी भी अस्पताल में गंभीर मरीज आता है और उसकी सर्जरी होनी है तो लक्षण के आधार पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर पहले उसकी जांच कराई जाएगी।

व्यवस्था होते ही देंगे इलाज की अनुमति

यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पूरे प्रकरण की जानकारी सीएमओ को देनी होगी। सीएमओ मरीज को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराएंगे। यदि रिपोर्ट निगेटिव है तो संबंधित अस्पताल उसका इलाज कर सकते हैं।

निजी व कॉरपोरेट अस्पतालों को कोरोना के इलाज की तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। किसी भी अस्पताल ने इस संबंध में अपनी संस्तुति नहीं दी है। ऐसा होते ही वहां की व्यवस्था देखकर इलाज की अनुमति दे दी जाएगी। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed