फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no power cut during sleeping hours in cities

हंगामों से सहमे सरकार, रात में देंगे बिजली

Thu, 12 Jun 2014 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
no power cut during sleeping hours in cities

शहरों में रात 11 बजे से तीन बजे के बीच बिजली कटौती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


बिजली कटौती को लेकर मचे बवाल को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को नया आपूर्ति शिड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यंमत्री ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में रात को हर हाल में आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए ताकि कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा हो।

हंगामों से डरी अखिलेश सरकार

no power cut during sleeping hours in cities

प्रदेश में अधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ लोगों के  सड़कों पर उतरने के बाद सरकार ने आपूर्ति शिड्यूल बदलकर ऐसा रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मकसद है कि शहरों में रात 11 बजे से तीन बजे तक बिजली कटौती न हो। मौजूदा समय में प्रभावी शिड्यूल के तहत बहुत से शहरों में रात 11 बजे से सुबह चार बजे के बीच दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग सड़क पर उतर रहे हैं। जिलों में बिजली के लिए हंगामा, धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में लागू होगा नया शेड्यूल

no power cut during sleeping hours in cities

इसके मद्देनजर अब सरकार ने शहरों में रात में बिजली कटौती न करने का फैसला किया है।

पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ए.पी. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नया शिड्यूल तैयार कराया जा रहा है।

इसमें कोशिश की जा रही है कि रात 11 बजे से तीन बजे तक शहरों को हर हाल में बिजली मिले और कहीं कटौती न करनी पड़े। एक-दो दिन में नए शिड्यूल को फाइनल करके लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed