फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no pay for sarv shiksha abhiyan

सहयोगी बेहाल, कैसे चलेगा सर्व शिक्षा अभियान

Sat, 03 May 2014 01:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
no pay for sarv shiksha abhiyan

सर्व शिक्षा अभियान को रफ्तार देने के लिए संविदा पर रखे गए कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक लेखाकारों को तीन से चार महीने बाद मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में इनके लिए परिवार का खर्च चलाना मुहाल हो गया है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों से कहने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा के कामों को करने के लिए प्रदेश में 880 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 880 सहायक लेखाकार, 1787 इंटिनरेट टीचर (विशेष शिक्षक) 63 और फिजियोथेरेपिस्ट रखे गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी जिम्मेदार

no pay for sarv shiksha abhiyan

जिलेवार इन कर्मियों को कार्यदायी संस्था के माध्यम से रखा गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक लेखाकार ब्लॉकों के सारे काम निपटाते हैं। इनके सहारे ब्लॉक संसाधन केंद्रों की कार्यप्रणाली चल रही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से इन्हें समय से वेतन नहीं मिल पाता।

कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक लेखाकारों ने सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को शिकायती पत्र भेजकर मानदेय का नियमित भुगतान कराने की गुहार लगाई है।

अनिवार्य शिक्षा के ‌लिए शुरू हुआ

no pay for sarv shiksha abhiyan

गौरतलब है कि सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।

वहीं 2010 में भारत सरकार ने 6 से 14 साल के सभी बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य कर दी थी।

सर्व‌ शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अनुसार उन बस्तियों में नए स्कूल बनाने का प्रयास किया जाता है जहां स्कूली शिक्षा की सुविधा नहीं है और अतिरिक्त कक्षा, शौचालय, पीने का पानी, रखरखाव अनुदान और स्कूल सुधार अनुदान के माध्यम से मौजूदा स्कूलों की बुनियादी ढांचे में विकास करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed