फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No new variant of corona: people suffering from waterborne diseases, patients of dengue, chikungunya and kala-azar

कोरोना का नया वैरिएंट नहीं : जलजनित बीमारियों से पीड़ित हैं लोग, डेंगू,  चिकनगुनिया और कालाजार के मिल रहे मरीज

Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

बीमारियों पर सरकार ने अपना रूख साफ करते हुए चिकित्सा सुविधाओं एवं साफ सफाई को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 58 जिलों में अब तक डेंगू के 1374 मरीजों की पुष्टि हुई है।  पिछले 24 घंटे में 129 डेंगू के केस मिले हैं। इसी तरह चिकनगुनिया के 24, कालाजार के 37 केस मिले हैं।

विज्ञापन
No new variant of corona: people suffering from waterborne diseases, patients of dengue, chikungunya and kala-azar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न हिस्से में फैली बीमारियों की जांच में कोरोना का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है। बल्कि बीमारी फैलने की वजह जलजनित बीमारियां हैं। इलाके में डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरा के मरीज पाए गए हैँ। यह खुलासा राज्य सरकार की ओर से कराई गई जांच में हुआ है। बीमारियों पर सरकार ने अपना रूख साफ करते हुए चिकित्सा सुविधाओं एवं साफ सफाई को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 58 जिलों में अब तक डेंगू के 1374 मरीजों की पुष्टि हुई है।  पिछले 24 घंटे में 129 डेंगू के केस मिले हैं। इसी तरह चिकनगुनिया के 24, कालाजार के 37 केस मिले हैं।

विज्ञापन


फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा सहित अन्य जिलों में बुखार से मरीजों की संख्या बढ़ने और कई लोगों की मौत के बाद शासन की ओर से सभी जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची। इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट की आशंका को लेकर भी पड़ताल की गई। बृहस्पतिवार को शासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि बीमारी की वजह नया वैरिएंट नहीं है। यह सभी जलजनित बीमारियां हैं। बदलते मौसम से इनका प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में शासन की ओर से चिकित्सीय सुविधाओं और साफ. सफाई को लेकर अर्लट जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से जल जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए सफाई से लेकर जलनिकासी तक की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की पुष्टि होने पर तीन दिन में रोकथाम, रोगी के घर एवं आसपास के 50 घरों में पाइरिथ्रम का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सर्विलांस की सुविधा बढ़ाने के निर्देश
बीमारी नियंत्रण को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्विलांस सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे डेंगू और जलजनित बीमारियों के मामलों को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं और साफ. सफाई का ध्यान रखें। प्रदेश में बुखार व संक्त्रस्मण के अन्य लक्षणों के मरीजों की पहचान प्राथमिकता पर की जाए। विशेषज्ञ टीम के दिशा.निर्देशों के अनुरूप उपचार की समस्त व्यवस्था करते हुए इन बीमारियों की रोकथाम के लिए टीमों द्वारा दवाइयां तेजी से वितरित की जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बेड, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित कराई जाए। फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, मथुरा सहित अन्य जिलों में खासतौर से नजर रकी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर बुखार पीड़ितों की करें पहचान
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में साफ  सफाई करान के सात ही स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की पहचान करें। सात से 16 सितंबर तक चलने वाले प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम की निगरानी बढाई जाए। स्वच्छता एवं सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान पांच सितंबर से चल रहा है। ऐसे में जिलों के  नामित नोडल अधिकारी नजर रखें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशाबहू, संगिनी, आंगनबाड़ी समेत स्वास्थ्यकर्मियों के जरिए प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्त्रस्म किया जा रहा है। इस दौरान45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है उनकी सूची भी तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed