फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No new registrations will take place tomorrow at the OPDs of SGPGI and Lohia

Lucknow News: एसजीपीजीआई-लोहिया की ओपीडी में कल नहीं होंगे नए पंजीकरण

Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
No new registrations will take place tomorrow at the OPDs of SGPGI and Lohia
लखनऊ। महानवमी के सार्वजनिक अवकाश के कारण सोमवार को एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान की ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। हालांकि, पुराने मरीजों को डॉक्टर सलाह देंगे। उधर, केजीएमयू में ओपीडी का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चलेगी।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में सोमवार को पहले से निर्धारित जांच और ऑपरेशन होंगे। इमरजेंसी सेवाएं और 24 घंटे चलने वाली लैब चालू रहेंगी। हालांकि, ओपीडी में नमूने नहीं लिए जाएंगे। प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक भी बंद रहेंगे। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि नए मरीजों का पंजीकरण बंद रहेगा। पहले से पंजीकृत और फॉलोअप वाले मरीजों को सलाह मिलेगी। इसके साथ ही तय ऑपरेशन भी किए जाएंगे। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सोमवार को ओपीडी, इलेक्टिव ओटी और इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगी। मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। उधर, सिविल, लोकबंधु, महानगर भाऊराव देवरस, डफरिन, झलकारीबाई और बलरामपुर अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed