फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no new feeding in teachers recruitment

72,825 शिक्षकों की भर्ती में नया अड़ंगा

Tue, 03 Jun 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
no new feeding in teachers recruitment
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए आवेदनों की कंप्यूटर फीडिंग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सचिव बेसिक शिक्षा की अनुमति के बिना वापस लेने वालों के ड्राफ्ट फिर से जमा नहीं किए जाएंगे।

यह भी हिदायत दी गई है कि पुराने विज्ञापन के आधार पर नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

देना होगा विवरण

no new feeding in teachers recruitment

सचिव बेसिक शिक्षा ने यह भी निर्देश दिया है कि नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए आवेदनों को जिस रजिस्टर पर दर्ज किया गया है।

उसके आखिरी पन्ने पर डायट प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेज देंगे।

उन्हें यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उनके जिले में कुल कितने आवेदन आए और इनमें से कितने कंप्यूटर में फीड हो चुके हैं व कितनों की स्कैनिंग हो चुकी है।

आए हुए आवेदनों को कहां सुरक्षित रखा गया है तथा उनकी क्या स्थिति है, इसके बारे में भी कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जानकारी ली गई।

जल्द होगा चयन सम‌िति का गठन

no new feeding in teachers recruitment
सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि सभी जिलों को शीघ्र ही नेशनल इन्फॉरमेटिक सेंटर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि आवेदनों की डाटा एंट्री को कन्वर्ट करते हुए ऑनलाइन किया जा सके।

27 सितंबर 2011 को शिक्षक भर्ती के लिए जारी शासनादेश के मुताबिक जिलों में शीघ्र ही चयन समिति का गठन कर दिया जाएगा।

इस संबंध में डायट प्राचार्यों को शीघ्र ही विस्तृत निर्देश भेजा जाएगा। आवेदन वापस लेने वालों के बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एंट्री न होने पर पड़ी डांट

no new feeding in teachers recruitment

विभागीय जानकारी के मुताबिक नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर करीब 63 लाख आवेदन आए थे।

इनमें सर्वाधिक आवेदन ज्यादा पद वाले जिलों में आए। इन जिलों में कंप्यूटर पर आवेदनों की एंट्री की स्थिति काफी खराब है।

सीतापुर, चंदौली और वाराणसी जिले के अधिकारियों को इसके चलते फटकार भी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed