{"_id":"60a6375638326115b0003aae","slug":"no-infection-of-corona-in-62000-villages-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का दावा: यूपी के 90 हजार गांव में से 62000 में नहीं मिला कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का दावा: यूपी के 90 हजार गांव में से 62000 में नहीं मिला कोरोना संक्रमण
Thu, 20 May 2021 06:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 May 2021 06:27 PM IST
सार
यूपी सरकार ने गांवों में संक्रमण की स्थिति को लेकर जो दावे किए हैं वो बड़ी राहत की बात है। सरकार का कहना है कि प्रदेश के 90 हजार गांवों में से 62 हजार में संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन
गांवों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश के 90 हजार गांव में से 62000 में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। वहीं, 28 हजार गांव में सीमित संक्रमण पाया गया जो कि राहत की बात है।
विज्ञापन
सरकार का कहना है कि 74 हजार से ज्यादा निगरानी समितियां प्रदेश के गांव-गांव में जाकर संक्रमितों की पहचान कर रही हैं।
वहीं, गुरुवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 6725 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण के कारण 238 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 13590 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन