फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No improvement in condition of Madhya Pradesh governor Lalji Tandon.

राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लेने लखनऊ पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Tue, 16 Jun 2020 08:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
No improvement in condition of Madhya Pradesh governor Lalji Tandon.
राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ा दिया गया है। उनकी डायलिसिस की जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उनका हालचाल लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेदांता अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टरों से लालजी की हालत की जानकारी ली। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट कर सकते हैं।


अस्पताल प्रशासन का कहना है मंगलवार को ब्लड और यूरीन संबंधी कुछ जांचे कराई गई हैं जिनकी रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी।

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर राकेश कपूर ने सोमवार को बताया था कि लालजी को 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार होने पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया। बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव आई। जांच के दौरान उनके लीवर में दिक्कत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed