फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no hoarding zone extends in metro route

बढ़ सकता है दायरा नो-होर्डिंग जोन का

Sun, 25 Aug 2013 09:15 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
no hoarding zone extends in metro route

मेट्रो रूट को देखते हुए नगर निगम नो-होर्डिंग जोन का दायरा बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
नगर निगम ने जो प्रचार नियमावली बनाई है, उसमें इसका विशेष रूप से प्रावधान किया गया है।

इसका सबसे अधिक असर कानपुर रोड पर पड़ सकता है। अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर मेट्रो रूट पर जहां जरूरत होगी नो होर्डिंग जोन घोषित किया जाएगा।

इसके लिए नियमावली में नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया है।


अभी शहर में जो नो होर्डिंग जोन चिन्हित किए गए हैं, उनमें ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्मारकों, विधानसभा, राजभवन और उच्च न्यायालय के आसपास, महात्मा गांधी मार्ग (परिवर्तन चौक से लोरेटो कांवेंट स्कूल की ओर वीवीआईपी गेस्ट हाउस केबाद रेलवे क्रॉसिंग तक), हाथी पार्क व बुद्घा पार्क के सामने, अशोक मार्ग पर आयकर कार्यालय के सामने, इलाहाबाद बैंक चौराहा हजरतगंज से चरन होटल तक, चारबाग रेलवे स्टेशन (रविंद्रालय से नत्था होेटल तिराहा तक), जीपीओ के आसपास और हुसैनगंज चौराहे से सहकारिता भवन तक का क्षेत्र शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed