{"_id":"5e7cbdc68ebc3e76951fc9c3","slug":"no-fee-on-paying-on-line-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, जारी किए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, जारी किए गए निर्देश
Thu, 26 Mar 2020 08:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं को अब किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुक्रम में यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं के हित में नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अभी तक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान पर बैंकिंग कंपनियों द्वारा शुल्क लिया जा रहा था। अब इस शुल्क का भुगतान यूपीपीसीएल करेगा। विद्युत उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन भुगतान ई-निवारण ऐप के जरिये कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उपभोक्ता यूपीपीसीएल की बेबसाइट www.upenergy.in पर बिल भुगतान के टैब पर बिल का भुगतान कर सकते हैं। शहरी उपभोक्ता सीधे https://bit.ly/2WBPeVB लिंक से सीधे भुगतान कर सकते हैं। ग्रामीण उपभोक्ता https://uppcl.mpower.in/wss लिंक के जरिये सीधे अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसी भी कठिनाई पर उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 पर फोन कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। उपभोक्ताओं को एसएमएस द्वारा भी बिलों के भुगतान का लिंक साझा किया जा रहा है। उपभोक्ता बिल भुगतान की प्रक्रिया को समझने के लिए यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=mIwbf0Mla4I पर उपलब्ध वीडियो ट्यूटोरियल की मदद ले सकते हैं।