{"_id":"5e38fc818ebc3e8d411b294e","slug":"no-entry-of-under-18-for-the-first-three-days-in-defence-expo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो: पहले तीन दिन तक 18 साल से कम उम्र वालों को ‘नो एंट्री’, घर से निकले तो साथ रखें आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो: पहले तीन दिन तक 18 साल से कम उम्र वालों को ‘नो एंट्री’, घर से निकले तो साथ रखें आईडी
Tue, 04 Feb 2020 10:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-15 में हो रहे डिफेंस एक्सपो में पहले तीन दिन तक बच्चों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बाबत इन दिनों के लिए खरीदे गए टिकटों व पास के साथ स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है। गोमती रिवर फ्रंट पर ऐसा कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन
एक्सपो में पांच से सात फरवरी तक बिजनेस मीटिंग केसाथ रक्षा निर्माण से जुड़ी कंपनियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एयरफोर्स व आर्मी की ओर से लाइव शो भी होंगे। उपरोक्त तारीखों के लिए टिकटों की बिक्री संग विजिटर पास भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टिकटों की कीमत ढाई हजार रुपये प्रतिदिन की दर से भारतीय नागरिकों के लिए रखी गई है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए पांच हजार रुपये है। 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देनी होगी। इन टिकटों व पास पर 18 साल से नीचे उम्र के लोग एंट्री नहीं पा सकेंगे। वहीं रिवर फ्रंट पर होने वाले शो के दौरान ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
देखेंः यह होगा एंट्री का समय
वृंदावन सेक्टर-15 में डिफेंस एक्स्पो हो रहा है, इसके आसपास के सेक्टरों में रहने वालों के लिए यह जानकारी जरूरी है कि घर से निकलने से पहले आईडी जरूर लेकर निकलें। चूंकि पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है, जहां सुरक्षाबल को तैनात किया जाएगा। इसलिए सुरक्षाकर्मी लोगों की आईडी चेक करने के बाद ही एक्सपो की ओर जाने देंगे।
यह होगा एंट्री का समय
5 फरवरी : दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
6 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
7 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
8 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
9 फरवरी : सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
यह होगा एंट्री का समय
5 फरवरी : दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
6 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
7 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
8 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
9 फरवरी : सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक