{"_id":"61084ecd8ebc3e83f4206902","slug":"no-entry-for-woman-at-the-gate-video-viral-lucknow-news-lko589652660","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के गेट पर रोती रही विवाहिता, नहीं पसीजे परिजन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल के गेट पर रोती रही विवाहिता, नहीं पसीजे परिजन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस
Tue, 03 Aug 2021 02:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:58 PM IST
सार
नाजिया ने बताया कि पति और सास घर के भीतर हैं मगर उसे भीतर नहीं घुसने दे रहे हैं। घर के बाहर धरने पर बैठकर बिलखती नाजिया का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति व सास से बात करके नाजिया को मकान में प्रवेश दिलाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्रमनगर में सोमवार सुबह एक महिला अपने पति के घर का बाहर धरने पर बैठ गई। महिला रो-रोकर बेहाल थी मगर ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस उसकी मदद के लिए आगे आई और उसे मकान में प्रवेश दिलाया।
ठाकुरगंज की रहने वाली नाजिया का निकाह फरवरी 2021 में हुआ था। इसके 14 दिन बाद पति ने उससे कुछ दिन तक मायके में रहने की बात कही। फिर उसे मायके छोड़ आया। तब से वह उसे लेने नहीं गया। फोन करने पर वह बात भी नहीं करता था। नाजिया के मुताबिक पति ने जिस मकान को अपना बताया था वह उसके रिश्तेदार का था। निकाह के बाद रिश्तेदार का घर छोड़कर पति ने खुर्रमनगर में किराए का मकान ले लिया। पति द्वारा मकान में नहीं घुसने देने पर नाजिया ने इंदिरानगर थाने में शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को वह खुर्रमनगर मेें पति के घर के सामने धरने पर बैठकर रोने लगी। कुछ देर में आसपास के लोग जुट गए।
नाजिया ने बताया कि पति और सास घर के भीतर हैं मगर उसे भीतर नहीं घुसने दे रहे हैं। घर के बाहर धरने पर बैठकर बिलखती नाजिया का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति व सास से बात करके नाजिया को मकान में प्रवेश दिलाया। पुलिस का कहना है कि पति पत्नी का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।