फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no electricity work in upcoming 3 days in lucknow

संकट: यूपी की राजधानी में तीन दिन नहीं होगा बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ा कोई काम, ये है इसकी वजह

Sun, 09 Jul 2023 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Jul 2023 07:42 AM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली से जुड़ा कोई काम तीन दिनों तक नहीं होगा। रविवार से लेकर मंगलवार तक ऑनलाइन सर्वर सिस्टम पूरी तरह से बाधित रहेगा। 

विज्ञापन
no electricity work in upcoming 3 days in lucknow
बिजली व्यवस्था को ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

12 लाख बिजली उपभोक्ताओं वाली राजधानी में स्थित कार्यालयों में तीन दिन उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित ज्यादातर काम नहीं होंगे। ऐसे में जो उपभोक्ता सोमवार एवं मंगलवार को गलत रीडिंग का बिल सही कराने एवं बिल जमा करने का मन बना रहे हैं तो वे बिजली विभाग के कार्यालय एवं ऑनलाइन बिलिंग सेंटर न जाएं। दरअसल, रविवार से मंगलवार शाम तक ऑनलाइन सर्वर सिस्टम पूरी तरह बाधित रहेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन इस दौरान ऑनलाइन सिस्टम को अपग्रेड कराएगा। इसका सीधा असर उपभोक्ता सेवाओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन


चौक के अधिशासी अभियंता रमन ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के कारण तीन महत्वपूर्ण काम नहीं होंगे, जो रोजाना व्यापक स्तर पर किए जाते हैं। इनमें उपभोक्ताओं की गलत रीडिंग (आईडीएफ, आरडीएफ, एनआर) के बिलों को संशोधित नहीं किया जा सकेगा। मैनुअल तरीके से बिल तो संशोधित हो जाएगा, लेकिन जब तक उसकी ऑनलाइन सिस्टम पर फीडिंग नहीं की जाएगी तब तक सही बिल प्रिंट होकर उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। मीटर रीडर जिन उपभोक्ताओं के बिल नहीं बनाते, ऐसे लोग खुद ही रीडिंग लाकर अपना बिल बनवाकर जमा करते हैं। यह काम भी रविवार से लेकर मंगलवार तक नहीं होगा।
विज्ञापन


नहीं बढ़ेगा विद्युत लोड

लेसा जिन उपभोक्ताओं से अधिक विद्युत लोड का जुर्माना वसूल रहा है, वे भी सोमवार एवं मंगलवार को बिजली कार्यालय न जाएं। ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत लोड बढ़ाने का काम नहीं हो सकेगा। इसी प्रकार जो उपभोक्ता बिजली कनेक्शन का नाम परिवर्तित कराना चाहते हैं, वह भी दो दिन कार्यालय जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कटेगा कनेक्शन

रविवार सुबह से मंगलवार शाम तक बिजली बिल जमा होने का काम पूरी तरह से ठप रहेगा। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं पर जून की बिल की रकम बकाया है, उनका कनेक्शन भी नहीं कटेगा। लेकिन, ऐसे बकायेदारों को सिस्टम के चालू होने पर तत्काल बिल जमा करना पड़ेगा, नहीं तो घर एवं दुकान में अंधेरा हो जाएगा।

झटपट पोर्टल पर नये कनेक्शन मिलेंगे

रेजीडेंसी के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम बाधित होने से झटपट पोर्टल के संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रविवार से मंगलवार तक नये कनेक्शन के आवेदन, कनेक्शन स्थल की रिपोर्ट लगने, कनेक्शन शुल्क जमा होने का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही, आवेदकों को नये कनेक्शन मिलते रहेंगे, जिसमें कोई व्यवधान नहीं आएगा।


बाधित रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिलिंग संबंधी कार्य को एकीकृत एवं उच्चीकरण करने के लिए आठ जुलाई रात 10 बजे से 11 जुलाई शाम 6 बजे तक उपभोक्ताओं की ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी।

- शालिनी, जनसंपर्क अधिकारी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed