फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No debate in defamation case filed against Congress leader Rahul Gandhi, next hearing on January 15

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में नहीं हुई बहस, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

Mon, 06 Jan 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

समुदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दायर मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख दी गई है।

विज्ञापन
No debate in defamation case filed against Congress leader Rahul Gandhi, next hearing on January 15
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सोमवार को बहस नहीं हो पाई। परिवादी के मौका मांगने पर एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मो. अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के इस बयान से परिवादी मो. अनवर की भावनाएं आहत हुई थीं। सोमवार को मामले में बहस होनी थी लेकिन परिवादी मो.अनवर ने बहस के लिए मौका ले लिया। मामले में अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed