{"_id":"60d67eeee973c3d50026b9dac4c09b1e","slug":"no-da-in-diwali-for-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरी रह गई राज्य कर्मचारियों की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरी रह गई राज्य कर्मचारियों की उम्मीदें
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की भांति महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संगठनों ने कहा कि पर्व पर राज्य कर्मचारियों को सरकार ने निराशा का तोहफा दिया है।
मालूम हो कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा डीए में दस प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है।
इसके बाद राज्य कर्मचारियों ने यूपी में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग शुरू की थी।
मुलायम के आगे नहीं चला पीएमओ का भी आदेश
पूर्व में कर्मचारी संगठनों की मुख्य सचिव स्तर तक हुई बातचीत में डीए बढ़ाने की मांग पूरी करने का आश्वासन भी मिला था।
ऐसे में कर्मचारी संगठनों को पूरी उम्मीद थी कि हो न हो प्रदेश सरकार दीपावली के मौके पर डीए बढ़ाने की घोषणा कर दे।
पर अब संगठनों को राज्य सरकार की मंशा ठीक नहीं लग रही है। साथ ही बोनस की धनराशि में भी बढ़ोतरी न करने से कर्मचारियों में रोष है।
जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन कर्मचारी संघ केमहामंत्री का कहना है कि राज्य कर्मचारी डीए व अन्य मांगों पर दीपावली के बाद एक बड़ा आंदोलन चलाने पर विचार करेंगे। इसमें अन्यसंगठनों की भी भागीदारी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विभागों में संविदा कर्मचारियों का विनियमितीकरण न करने पर भी आंदोलन चलाया जाएगा।
संविदा कर्मियों को 1991 में विनियमित किया गया था। उसके बाद से ये कर्मचारी विनियमित नहीं किए गए हैं।
सरकार ने हर बार संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मुद्दे पर शिक्षक कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से आंदोलन चलाएंगे।
पर्व के बाद सभी संगठनों की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...