{"_id":"63abd8e9e433b15b556bfe29","slug":"no-concession-in-fare-of-electric-buses-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: इलेक्ट्रिक बसों में सस्ते सफर की सुविधा खत्म, आज से साधारण व इलेक्ट्रिक बसों का किराया अलग-अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: इलेक्ट्रिक बसों में सस्ते सफर की सुविधा खत्म, आज से साधारण व इलेक्ट्रिक बसों का किराया अलग-अलग
Wed, 28 Dec 2022 11:19 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:19 AM IST
सार
लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों और साधारण बसों का किराया अब एक जैसा हो गया है। एक साल का समय पूरा होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करना अब महंगा पड़ेगा। इनसे सस्ते सफर की सहूलियत अब खत्म हो गई है। साधारण (सीएनजी) सिटी व इलेक्ट्रिक बसों का किराया अलग-अलग हो गया है। एक साल के लिए इनका किराया समान किया गया था, जिसकी मियाद पूरी हो गई।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट के बेड़े में 40 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थीं। न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया। बीते साल जुलाई में सौ इलेक्ट्रिक बसें और मिलीं। इनका किराया पुरानी इलेक्ट्रिक बसों के बराबर रखने की मांग उठी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अप्रैल-मई तक टल सकता है यूपी निकाय चुनाव, आयोग बनाकर आरक्षण तय करने में लग सकते हैं चार से पांच माह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरक्षण के मुद्दे को निरंतर धार देगी सपा, ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा की तैयारी
तत्कालीन नगर विकास मंत्री ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक साल के लिए इनका किराया साधारण सिटी बसों के समान रखने का फैसला लिया। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई 2021 से पहले एसी बसों का किराया सामान्य बसों से सात रुपये अधिक था। एक वर्ष के लिए दोनों का किराया बराबर कर दिया गया। यह समय पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर पूर्व की तरह किराया कर दिया गया है।
किराया
किलोमीटर जुलाई, 2021 दिसम्बर, 2022
0 से 3 5 12
3 से 6 10 17
6 से 11 15 22
11 से 15 20 27
15 से 20 25 33
20 से 25 30 38
25 से अधिक 35 43
30 से 35 - 48
35 से 40 - 54
40 से 45 - 59
45 से 50 - 64
50 से 55 - 69
55 से 60 - 75
60 से 65 - 80