{"_id":"647c794f6166b7c9c7045735","slug":"no-clean-chit-to-sunbeam-school-in-student-death-case-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत: एक किशोर हिरासत में, मामले की तह तक पहुंची एसआईटी, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत: एक किशोर हिरासत में, मामले की तह तक पहुंची एसआईटी, जल्द होगा खुलासा
Sun, 04 Jun 2023 05:15 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:15 PM IST
सार
सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत मामले में जल्द खुलासा हो सकता है। मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनबीम स्कूल में हुई छात्रा की मौत मामले की जांच में एसआईटी तह तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। सूत्रों के अनुसार घटना में नामजद आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट हो चुकी है। उन पर पहले से दर्ज केस में कुछ धाराएं हट सकती है तो कुछ बढ़ सकती हैं। प्राप्त तथ्यों व सबूतों के आधार पर पुलिस स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट देने के लिए तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस की हिरासत में एक किशोर भी है। वह भी घटना में आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के मामले की तह तक पहुंच चुकी एसआईटी अब तथ्यों व सबूतों की कड़ियां जोड़ रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच में मिले साक्ष्यों को एसआईटी ने मृतका के परिजनों से भी साझा किया है। नामजद स्कूल प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया, प्रबंधक बृजेश यादव व खेल अध्यापक अभिषेक कनौजिया को एसआईटी की जांच में क्लीन चिट मिलने की संभावना नहीं बताई जा रही है। तथ्यों के आधार पर इनकी भूमिका भी तय हो गई है। हालांकि इन पर पहले से दर्ज केस में कुछ धाराएं हटाई जा सकती है लेकिन अन्य धाराएं बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा-सुभासपा के बीच तालमेल पर अगले महीने बैठक, राजभर ने तैयार कराया प्रभाव वाली सीटों का ब्योरा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण पर अब तक 345 करोड़ खर्च, दुनिया के कुछ चुनिंदा मंदिरों में होगा शामिल
उधर, आईजी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार रात एसआईटी, फोरेंसिक व सर्विलांस सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच की समीक्षा की। शनिवार को एसआईटी ने पुलिस लाइन में नामजद आरोपियों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।
एक अन्य आरोपी भी शामिल
घटना में तीन नामजद आरोपियों के अलावा एक और आरोपी की भूमिका भी तय कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार घटना में इसकी प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। आरोपी किशोर बताया जा रहा। वह स्कूल के एक कर्मचारी का संबंधी है।