फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No arrest for SP leader Shahid Manzoor in Alaya Apartment case.

अलाया अपार्टमेंट हादसा : पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को बनाया आरोपी, कोर्ट से मिला स्टे

Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट 24 जनवरी की शाम जमींदोज हो गया था। हादसे में सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की पत्नी उजमा व उनकी मां के अलावा शिक्षिका शबाना खातून की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद, भतीजे मोहम्मद तारिक, बिल्डर फहद याजदानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
No arrest for SP leader Shahid Manzoor in Alaya Apartment case.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अलाया अपार्टमेंट हादसे के मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को भी आरोपी बनाया है। इसकी जानकारी मंगलवार को तब हुई जब कोर्ट से आरोपी शाहिद मंजूर को मामले में स्टे मिला। मामले में बिल्डर फहद याजदानी को पहले ही सशर्त स्टे मिल चुका है।

विज्ञापन


वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट 24 जनवरी की शाम जमींदोज हो गया था। हादसे में सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास की पत्नी उजमा व उनकी मां के अलावा शिक्षिका शबाना खातून की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद, भतीजे मोहम्मद तारिक, बिल्डर फहद याजदानी पर गैर इरादतन हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की थी। नवाजिश व तारिक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। फहद ने अरेस्ट स्टे ले लिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान फहद के भाई सायम का नाम केस में बढ़ाया था जो पहले से ही जेल में है। जब शाहिद मंजूर के खिलाफ साक्ष्य सामने आए तो पुलिस ने उनका भी नाम केस में बढ़ाया। शाहिद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मंगलवार को उनको कोर्ट से अरेस्ट स्टे मिल गया।
विज्ञापन


दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
हादसे के दूसरे दिन ही पुलिस ने नवाजिश व तारिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। कोर्ट से दोनों की जमानत भी खारिज हो चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन आरोपियों ने स्टे लिया है, उसको निरस्त कराने की जद्दोजहद में पुलिस जुट गई है ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना जारी है
विवेचना में जो साक्ष्य सामने आए उससे साफ हुआ कि मामले में शाहिद मंजूर व सायम याजदानी की भी भूमिका है। उसी आधार पर उनको आरोपी बनाया गया है। विवेचना जारी है।
- अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed