{"_id":"6a4b7f90ac0ed626f1012f9e","slug":"nitin-navin-works-on-political-equations-for-mission-2027-bjp-fully-focused-on-goal-of-hat-trick-in-up-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर
Mon, 06 Jul 2026 03:42 PM IST
Bhupendra Singh
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:42 PM IST
सार
लखनऊ दौरे पर मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने राजनीतिक समीकरण साधे। यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर है। भाजपा अध्यक्ष ने यहां पर जमीनी थाह ली। समन्वय और संतुलन का संदेश दिया। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को चुनावी मोड में सक्रिय करने की कोशिश की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
राजधानी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी के पहले औपचारिक संगठनात्मक दौरे में प्रतीकों से सियासी समीकरण साधने की भरपूर कोशिश की। वर्ष 2027 में प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का उन्होंने शंखनाद तो किया ही, साथ ही चुनावी समीकरणों पर बात और उन्हें साधने का प्रयास भी किया। समन्वय और संतुलन पर फोकस के साथ उन्होंने सब कुछ ठीक होने का भी संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचने पर उनका पार्टी मुख्यालय तक जिस तरह से जातिवार और वर्गों के प्रतिनिधियों की तरफ से स्वागत की रूपरेखा बनाई गई थी, उसके जरिये भी यह संदेश देने का प्रयास किया गया था कि पूरा हिंदू समाज भाजपा के साथ है और कोई नाराजगी नहीं है। नितिन वैसे तो पहले भी यूपी आ चुके हैं लेकिन उनकी यह पहली सियासी यात्रा थी। उनकी इस पहली सांगठनिक यात्रा में जहां प्रदेश संगठन ने अपनी ताकत दिखाई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यूपी में भाजपा की ताकत की जमीनी थाह लेने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
Trending Videos
समन्वय और संतुलन को परखने का प्रयास किया
मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात, नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों से बात, सांसदों-विधायकों और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से अलग-अलग चर्चा से साफ है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्ता और संगठन के शीर्ष पर बैठे लोगों के बीच समन्वय और संतुलन को भी परखने का प्रयास किया। इससे साफ है कि वे इस दौरे से पूरे संगठनात्मक ढांचे को चुनावी मोड में सक्रिय कर देना चाहते हैं।कार्यकर्ताओं के उत्साह ने दिया एकजुटता का संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी भीड़ ने सिर्फ कार्यकर्ताओं का ही उत्साह नहीं बढ़ाया, बल्कि आम लोगों को भी यह संदेश दिया कि अटकलों के बावजूद पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित और एकजुट है। स्वागत यात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग समूहों ने नितिन नवीन का स्वागत कर यह संदेश देने का प्रयास किया कि ब्राह्मणों समेत किसी भी वर्ग में भाजपा संगठन और सरकार को लेकर कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन