{"_id":"5dea4ff48ebc3e54a43905da","slug":"nirmohi-akhara-should-get-proper-post-in-ram-mandir-trust-mahant-narsingh-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े को मिले उचित पद : महंत नरसिंह दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े को मिले उचित पद : महंत नरसिंह दास
Fri, 06 Dec 2019 06:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
निर्मोही अखाड़े में मौजूद पंच महंत नरसिंह दास व दिनेंद्र दास।
- फोटो : अमर उजाला
पंच रामानंदीय निर्मोही अखाड़ा अयोध्या बैठक के पंच महंत नरसिंह दास बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे और निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास से मुलाकात की। इस दौरान अमर उजाला से पंच महंत नरसिंह दास ने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े को उचित पद मिलना चाहिए।
विज्ञापन
ट्रस्ट में भागीदारी को लेकर हमने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। हमारे पंचों की सरकार से वार्ता भी चल रही है। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि निर्मोही अखाड़ा के पूजा अधिकार में रहा है। राममंदिर के पक्ष में सभी लोग हैं लेकिन मुस्लिमों को पांच एकड़ जमीन देने के निर्णय की समीक्षा होना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि अब मुस्लिम पक्ष द्वारा जो पुनर्विचार याचिका डाली जा रही है वह मामले को लटकाने की कोशिश है, वे हमें भी सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।