फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nineteen pps officers transfer in up

दिवंगत अफसर समेत 19 डिप्टी एसपी का तबादला, डीजीपी ने मांगी माफी

Sat, 12 Jan 2019 07:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
nineteen pps officers transfer in up
up police

शासन ने शुक्रवार को 19 पुलिस उपाधीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए। दिलचस्प बात यह है कि सूची में शामिल पीपीएस अधिकारी सत्य नारायण सिंह की पिछले महीने मृत्यु हो चुकी है। सत्य नारायण अभिसूचना मुख्यालय में तैनात थे। पूर्व में उनका तबादला अयोध्या किया गया था। लेकिन जब उनका स्थानांतरण अयोध्या हुआ था, वे कैंसर से पीड़ित होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। पिछले महीने उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को डीजीपी ऑफिस से जो तबादला आदेश जारी किया गया उसमें उनका भी नाम शामिल है। आदेश में दिवंगत डिप्टी एसपी सत्यनारायण का स्थानांतरण अयोध्या के अभिसूचना मुख्यालय में किया गया है। तबादला सूची में दिवंगत अधिकारी का नाम शामिल होने की जानकारी के बाद डीजीपी मुख्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीजीपी के प्रवक्ता आरके गौतम का कहना है कि सत्यनारायण के निधन की सूचना मुख्यालय को भेजी गई या नहीं, इसकी जानकारी कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह चूक किस स्तर से हुई है। वहीं, देर रात डीजीपी ऑफिस ने शुद्धि पत्र भी जारी कर दिया। साथ ही डीजीप ओपी सिंह ने इस चूक की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए ट्वीट कर माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed