फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine mps give their money to raebareli for development.

सोनिया गांधी की रायबरेली पर मेहरबान हुए नौ सांसद, 61 करोड़ की दी सौगात

Wed, 28 Nov 2018 03:17 PM IST
मनोज ओझा/अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा/अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 28 Nov 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
nine mps give their money to raebareli for development.
रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी। - फोटो : PTI

सांसद निधि खर्च होने के मामले में भी रायबरेली किसी वीवीआईपी जिले से कम नहीं है। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पर संसद सदस्यों की निधि मेहरबान है। पंचवर्षीय में अब तक मुंबई, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ और बाराबंकी आदि जिलों के 10 संसद सदस्यों ने 61 करोड़ से अधिक की धनराशि अपनी निधि से दी है। कांग्रेस के साथ ही सपा और भाजपा के संसद सदस्य भी सोनिया के क्षेत्र को निधि से बजट देने में पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन


अमूमन एक सांसद को एक साल में पांच करोड़ रुपये अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास के लिए मिलते हैं। पांच साल में 25 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। चालू पंचवर्षीय के चार साल गुजर गए हैं। सोनिया के संसदीय क्षेत्र को निधि से तीन गुना अधिक धनराशि मिल चुकी है। कला क्षेत्र (मुंबई) से संसद सदस्य रेखा गणेशन ने जिले को 5.26 करोड़ रुपये अपनी निधि से विकास कार्यों के लिए दिए हैं।
विज्ञापन


सपा से राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने करीब 15 लाख और कानपुर से राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव की निधि से भी पांच लाख रुपये मिले। नेता इतने बजट से जिले में विकास की बारिश के दावे कर रहे हैं लेकिन आमजन नेताओं के दावों की हवा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी दिए 2.50 करोड़
भाजपा सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों की तरह से सोनिया के संसदीय क्षेत्र को नोडल जिला चुना है। उन्होंने पहली किस्त के रूप में जिले के विकास के लिए अपनी निधि से 2.50 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि अब तक उनकी निधि को खर्च नहीं किया गया है। प्रस्ताव तैयार हो रहा है।

किसकी निधि से सोनिया के क्षेत्र को मिला बजट

संसद/ संसद सदस्य--मिला बजट (करोड़ों में)
सोनिया गांधी (कांग्रेस)--17.50
सतीश शर्मा (कांग्रेस)--28.50
कपिल सिब्बल (कांग्रेस)--7.50
रेखा गणेशन  (कला क्षेत्र)--5.26
पीएल पुनिया (कांग्रेस)--0.25

प्रमोद तिवारी  (कांग्रेस)--0.05
नरेश अग्रवाल (सपा)--0.10
अरविंद सिंह  (कांग्रेस)--0.15
सुखराम सिंह यादव (सपा)--0.05
अरुण जेटली  (भाजपा)--2.50

इनमें दिया अपनी निधि

डीआरडीए के पीडी प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि संसद सदस्य प्रमोद तिवारी, नरेश अग्रवाल, सुखराम सिंह यादव व पीएल पुनिया ने स्कूलों में कक्षा कक्ष या हाल के निर्माण के लिए बजट दिया। संसद सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने हैंडपंपों व सोलर लाइट में अपनी निधि खर्च की।

सांसद सोनिया गांधी, राज्य सभा सदस्य सतीश शर्मा, कपिल सिब्बल व रेखा गणेशन ने अपनी निधि जिले में हैंडपंप, सोलर लाइट, सड़कों का निर्माण, ट्रॉली ट्रांसफार्मर व अन्य विकास कार्यों पर खर्च की है। पटेल का कहना है कि सांसद सोनिया के अलावा नौ राज्यसभा सदस्यों की निधि से भी बजट मिला है। काफी बजट को खर्च भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed