फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nilanchal again canceled due to protests in Tata Nagar

Lucknow News: टाटा नगर में प्रदर्शन के चलते नीलांचल फिर निरस्त

Sun, 09 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nilanchal again canceled due to protests in Tata Nagar
रायबरेली। टाटा नगर में चल रहे प्रदर्शन के चलते एक बार फिर नीलांचल एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। रविवार को पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी कारण आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी भी सोमवार को नहीं आएगी। सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं से चलने वाली यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को भी नहीं आई थी। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में रेल लाइन पर सुधार कार्य के चलते चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही हैं, जिनमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनता मेल, नौचंदी एक्सप्रेस और बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस (अप-डाउन) शामिल हैं। ये गाड़ियां 12 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों के निरस्त होने से बरेली के रास्ते सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। आसपास के जिलों का सफर करने वाले यात्री रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसी रूट की एक गाड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस को बरेली के पास दूसरे रूट से चलाया जा रहा है, जिससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़ गई है। सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे लेट आई। टनकपुर से आने वाली त्रिवेणी भी कई घंटे लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौन-पौन घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed