फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikay Chunav: If rebel candidates of BJP do not sit, the responsibility of MP, MLA will be fixed

UP Nikay Chunav : भाजपा के बागी प्रत्याशी नहीं बैठे तो सांसद, विधायक और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी

Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 52 तक पहुंच गया है, इसे निकाय चुनाव में बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करना है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: If rebel candidates of BJP do not sit, the responsibility of MP, MLA will be fixed
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को हर हाल में मनाकर मैदान से हटाने का फरमान सुनाया है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अवध क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी जिस दावेदार की पैरवी कर रहे थे, वह टिकट न मिलने के कारण यदि बगावत कर चुनाव लड़ रहा है तो उसे मनाकर मैदान से हटाने की जिम्मेदारी संबंधित की ही होगी। यदि वह बगावत कर चुनाव लड़ गया तो विधायक, सांसद और पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद का टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी की चिंता है कि यदि समय रहते बागियों को मैदान से नहीं हटाया गया तो एक तो निकाय चुनाव में नुकसान होगा। दूसरा, लोकसभा चुनाव तक क्षेत्र में माहौल खराब रहेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी का नुकसान भी झेलना पड़ेगा, वोट प्रतिशत भी गिरेगा। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा निकाय चुनाव में जहां भी हारी है, उसकी प्रमुख वजह पार्टी के बागी उम्मीदवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मिलकर बागी उम्मीदवारों को हर हाल में समझाकर चुनाव मैदान से हटवाकर पार्टी प्रत्याशी की राह आसान करें। चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बूथ प्रबंधन में जुट जाएं। घर-घर जनसंपर्क, अग्रिम मोर्चों के सम्मेलन के साथ मतदाता पर्ची पहुंचाने के काम पर ध्यान दें। बैठक में अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, संजय राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


जातीय समीकरण के हिसाब से तय होंगे नेता
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, चुनाव प्रभारी आपसी समन्वय से बताएं कि किस निकाय में किस जाति के नेता या मंत्री की सभा, रोड शो कराने से माहौल बन सकता है। प्रदेश मुख्यालय को उसकी सूचना देने पर संबंधित जाति के नेता या मंत्री का दौरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 52 तक पहुंच गया है, इसे निकाय चुनाव में बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करना है। यदि पार्टी ने 60 फीसदी वोट हासिल करने में सफलता प्राप्त की तो लोकसभा चुनाव में दूसरा दल सामने टिक नहीं सकेगा।

अयोध्या के जिलाध्यक्ष ने दिखाए तेवर
अयोध्या के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बैठक में तेवर दिखाते हुए कहा कि पार्टी ने अयोध्या नगर निगम में जिसे महापौर प्रत्याशी बनाया है, उसका पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से परिचय तक नहीं है। वह कभी पार्टी में नहीं रहे, लिहाजा कार्यकर्ता उन्हें पहचानते नहीं है। उन्होंने कहा कि महापौर प्रत्याशी गिरिशपति त्रिपाठी का पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से परिचय कराया जाए ताकि एक दूसरे को पहचान सकें। अभिषेक मिश्रा के बाद कुछ अन्य जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने अपनी बात रखनी चाही। लेकिन यह कहते हुए उन्हें शांत कर दिया गया कि जिसे प्रत्याशी चयन से संबंध में जो भी बात करनी है, वह प्रदेश अध्यक्ष से उनके कक्ष में एकांत में मुलाकात करे। जिलाध्यक्षों और विधायकों ने भूपेंद्र चौधरी से उनके कक्ष में मुलाकात कर प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी पीड़ा का इजहार किया।


हर विधानसभा क्षेत्र में सौ जगह सुनेंगे मन की बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां संस्करण 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 बूथों को जोड़कर एक जगह मन की बात सुनने का कार्यक्रम किया जाएगा, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सौ जगह मन की बात सुनने की व्यवस्था करें। इसकी फोटो नमो एप पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed