फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Night sweats and hot flashes during menopause affect the heart

Lucknow News: दिल को प्रभावित करते हैं रजोनिवृत्ति में रात का पसीना और गर्मी

Tue, 21 Apr 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Night sweats and hot flashes during menopause affect the heart
लखनऊ। रजोनिवृत्ति के बाद रात में पसीना और गर्मी न आने की समस्या दिल संबंधी बीमारियों को भी बढ़ा सकती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसे जर्नल ऑफ मिड लाइफ हेल्थ के ताजा अंक में स्थान मिला है।
विज्ञापन


इस अध्ययन में 40 से 50 वर्ष आयु की 200 महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, धूम्रपान या हार्मोन थेरेपी लेने वाली महिलाओं को शामिल नहीं किया गया। इन सभी महिलाओं के लक्षणों का आकलन प्रश्नावली के माध्यम से किया किया। इसमें मुख्य रूप से हृदय की स्वायत्त कार्यप्रणाली को हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, खड़े होने पर हृदय गति प्रतिक्रिया और गहरी सांस के दौरान प्रतिक्रिया के आधार पर मापा गया।
विज्ञापन

इसमें पता चला कि करीब 66 फीसदी महिलाओं में रजोनिवृत्ति के लक्षण मौजूद थे। इनमें रात में पसीना और गर्मी लगना सबसे ज्यादा सामान्य लक्षण थे। जिन महिलाओं को रात में पसीना आता था उनके हृदय की गति असामान्य मिली। अध्ययन में यह भी पाया गया कि इन महिलाओं में शांत अवस्था नियंत्रित करने वाला तंत्र की गतिविधि कम थी। इसकी वजह से हृदय पर तनाव की आशंका रहती है। ये लक्षण दिल संबंधी बीमारी के भी लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण पहचानें करें जीवनशैली में सुधार

इस आयु वर्ग की महिलाओं में ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते पहचान और जीवनशैली में सुधार, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।
अध्ययन में शामिल रहे

डॉ. विभा गंगवार, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. मनीष राज कुलश्रेष्ठ, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. आकांक्षा गुप्ता और डॉ. अनुमेश कुमार पाठक ।




एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से होती है रजोनिवृत्ति

रजोनिवृत्ति महिलाओं के जीवन का वह प्राकृतिक चरण है जब मासिक धर्म स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं। सामान्य रूप से 45-55 वर्ष की आयु में ऐया होता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन में कमी के कारण होता है। रजोनिवृत्ति की वजह से गर्मी लगना, रात में पसीना, नींद न आना, चिड़चिड़ापन और योनि में सूखापन जैसे लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed