फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Night curfew can be imposed in 12 districts in Uttar Pradesh.

आज से लखनऊ के अलावा कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू, अधिक संक्रमित जिलों के डीएम लेंगे फैसला

Thu, 08 Apr 2021 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Night curfew can be imposed in 12 districts in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ समेत कई जिलों में नाइट कर्फ्यू पर स्थानीय प्रशासन जल्द फैसला ले सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक प्रभावित जिलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां 500 से अधिक संक्रमित हैं और रोज 100 नए मरीज मिले रहे हैं, वहां डीएम रात का कर्फ्यू लगा सकते हैं। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का फैसला भी डीएम ही करेंगे। जरूरी सेवाओं को इससे राहत मिलेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि अधिक प्रभावित जिलों में रात का आवागमन रोका जाए। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जरूरी सामग्री जैसे दवा, अनाज आदि की आपूर्ति को बाधित न किया जाए।

प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 13 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। योगी ने कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अन्य प्रभावित जिलों में चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को अधिकारियों के साथ दौरा करने के निर्देश भी दिए। इन सभी प्रभावित जिलों में निगरानी के लिए तत्काल विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों की तैनाती करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में केस की संख्या अधिक है लेकिन पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। इसलिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। संक्रमित के संपर्क  वालों को ट्रेस करके उनका टेस्ट किया जाए और जरूरत के अनुसार इलाज कराया जाए।

उन्होंने ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता बढ़ाने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण की स्थिति तेजी से खराब हो रही है। ऐसे वहां रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की वापसी संभावित है। इस पर नजर रखी जाए। पंचायत चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं। इस बार भी हम टीमवर्क से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे।

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल कोविड टेस्ट में कम से कम 50 प्रतिशत टेस्ट प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से करने को कहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से विशेष ट्रेन भी संचालित होगी। ऐसे में गोरखपुर, गोंडा, बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों की एंबुलेंस को कोविड मरीजों के उपयोग में लाया जाए। इन एंबुलेंस को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाए जिससे मरीजों को तत्काल रिस्पांस मिले। उन्होंने सभी जिलों में पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, सेनेटाइजर, एंटीजन किट सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भूमिका बढ़ाएं

जिन जिलों में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी संक्रमित हैं वहां संबंधित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भूमिका बढ़ाई जाएगी। यदि वहां सीएमओ नहीं होगा तो अपर निदेशक स्तर के अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेनेटाइजेशन, स्वच्छता के लिए नगर विकास विभाग को भी सक्रिय रहने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-नॉन कोविड मरीजों के इलाज की अलग-अलग व्यवस्था की जाए। जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों को कोविड प्रबंधन कार्य से जोड़ा जाए। उन्होंने अतिरिक्त मानव संसाधन और सिविल डिफेंस को भी कोविड प्रबंधन कार्य से जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed