फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   night carfue in lucknow

लखनऊ के ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे जिले में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू

Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
night carfue in lucknow
लखनऊ। जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश के बाद राजधानी के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू रात 8 से सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। डीएम अभिषेक प्रकाश के अनुसार इस दौरान आवश्यक सेवाओं दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस, सीएनजी आदि की आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी और इससे जुड़े लोगों के आवागमन के लिए उनका परिचय पत्र ही पास होगा। रेलवे, बस स्टेशन या एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्री टिकट दिखाकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन्हें प्रतिबंध से छूट
- पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशन खुले रहेंगे। माल वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय व राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा।
- सफाई व स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, विद्युत प्रबंध, रेलवे, रोडवेज, मेट्रो जैसी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारी आ-जा सकेंगे।
- एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल व सड़कों, लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य और सरकारी भवनों के व निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
- मंडी से होने वाला थोक व्यापार मंडी परिषद के तय समय अनुसार चलेगा।
- सिक्योरिटी गार्ड, एटीएम, टेलीकॉम, मेंटेनेंस सेवा प्रदाता, इलेक्ट्रिीशियन, प्लंबर, एसी रिपेयर आदि सर्विस कार्य के लिए कारण बताने पर जाने दिए जाएंगे।
- औद्योगिक कारखाने जिनमें आईटी से जुड़े उद्योग सम्मिलित हैं, वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलते रहेंगे। इनके कर्मचारियों को भी नाइट ड्यूटी के लिए परिचय पत्र दिखाकर आने जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed