फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nibandhan karyalaya computerised

सभी निबंधन कार्यालय शीघ्र होंगे कंप्यूटरीकृत

Fri, 20 Dec 2013 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
nibandhan karyalaya computerised

प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालय शीघ्र ही कंप्यूटरीकृत किए जाएंगे। इसके

विज्ञापन
लिए 20 फरवरी 2014 तक निविदा संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अभी तक मात्र 20 कार्यालयों के कंप्यूटरीकृत होने पर नाराजगी जताई।


उन्होंने कहा, प्रदेश के 354 उप निबंधक कार्यालयों में अभी तक मात्र 20 का ही कंप्यूटरीकरण हो सका है तथा शेष 334 का कंप्यूटरीकरण किया जाना बाकी है।

इन कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण होने से न केवल जनता को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन कार्यालयों में पेपर वर्क भी कम हो जाएगा।


प्रमुख सचिव बीएम मीणा ने बताया कि तकनीकी विशिष्टियों के निर्धारण संबंधी तकनीकी बिड को शासन ने अनुमोदित कर दिया है।

निबंधन कार्यालयों में कंप्यूटरीकरण का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन को भी निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed