फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA raided in many states in connection with arrest of CPI member investigation.

UP News: एनआईए का यूपी समेत चार राज्यों में छापा, प्रतिबंधित संगठन के सदस्य की गिरफ्तारी की जांच का है मामला

Fri, 30 Aug 2024 03:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

प्रतिबिंबित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य की गिरफ्तारी के मामले में जांच के लिए एनआईए ने यूपी सहित चार राज्यों में छापेमारी की है। इसके लिए प्रदेश के पांच जिलों में छापेमारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
NIA raided in many states in connection with arrest of CPI member investigation.
- फोटो : PTI

विस्तार

बलिया मे प्रतिबिंबित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यूपी सहित चार राज्यों में छापेमारी की।
विज्ञापन


इसी मामले में बीते साल 6 सितंबर को वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, देवरिया और आजमगढ़ मे छापा मारकर प्रमाण जुटाए गए थे। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में छापेमारी की गई गई है। एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिबंधित संगठन के कई सहयोगी संगठन देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन


छापेमारी में एनआईए की टीम ने मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, सीडी, मेमोरी कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

इसके पहले अगस्त 2023 में बिहार पुलिस ने रितेश विद्यार्थी के भाई रोहित विद्यार्थी को गिरफ्तार किया था। रोहित से पूछताछ के बाद राज्य पुलिस ने सीसीआई (माओवादी) के उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने हथियार, गोला बारूद और एक बंदूक कारखाने को जब्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य के घर छापा मारा
प्रयागराज में एनआईए की टीम ने  इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य देवेंद्र आजाद के कमरे पर छापा मारा। देवेंद्र शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सलोरी में स्थित एक लॉज में रहता है। छापेमारी से शिवकुटी इलाके में स्थित लॉज में खलबली मच गई। टीम में छह सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस भी पहुंची। देवेंद्र के कमरे की काफी देर तक तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।


एनआईए की टीम दोपहर में प्रयागराज पहुंची थी और करीब 12 बजे तक यह कार्रवाई चलती रही। पिछले साल भी शिवकुटी में पीयूसीएल की प्रदेश अध्यक्ष सीमा आजाद के घर समेत शहर में चार जगह पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी तरह प्रदेश के पांच जिलों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed