फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA raid in more than 100 places in different states.

NIA Raid : यूपी के छह जिलों में एनआईए का छापा, विकास सिंह से पूछताछ, अमेठी से खालिस्तान समर्थक हिरासत में लिया

Thu, 18 May 2023 12:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 May 2023 12:52 AM IST
सार

यूपी में जिन ठिकानों पर एनआईए ने छापे की कार्रवाई की वहां से कई अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में ली हैं। लोगों से पूछताछ कर जो जानकारी जुटाई है, उस आधार पर आगे की कार्रवाई एनआईए करेगी। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से कनेक्शन के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
NIA raid in more than 100 places in different states.
छापेमारी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को ऑपरेशन ध्वस्त के तहत यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे। लखनऊ और अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर व भाजपा नेता विकास सिंह के ठिकानों पर टीम ने छापा मारा। विकास सिंह का लखनऊ स्थित फ्लैट बंद मिला। अयोध्या में विकास सिंह के आवास पर छापा मारकर उससे कई घंटे तक पूछताछ की। उधर अमेठी से एक खालिस्तानी समर्थक को हिरासत में लिया है। एनआईए ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पूरा ऑपरेशन किया। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, खालिस्तानी, आर्म्स व ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कार्रवाई की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत में भी कई ठिकानों पर टीमों ने छापा मारा।

विज्ञापन


एनआईए की टीम बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गोमतीनगर विस्तार स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट पहुंची। यहां पर विकास सिंह का फ्लैट है। टीम सीधे फ्लैट नंबर ए-77/4 के बाहर पहुंची। फ्लैट में ताला लगा मिला। सोसाइटी के पदाधिकारियों से टीम ने जानकारी जुटाई। करीब तीन घंटे तक टीम ने सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर विकास सिंह के बारे में तथ्य जुटाए। जानकारी मिली कि एक महीने पहले तक होटल मालिक अनुज सिंह किराए पर इसी फ्लैट में रहते थे। टीम ने उनसे भी पूछताछ की। करीब आठ बजे टीम यहां से चली गई। करीब 11:45 बजे टीम अयोध्या के थाना महाराजगंज के देवगढ़ गांव में स्थित विकास सिंह के घर पहुंची। टीम के अधिकारी लगभग दो बजे तक उनसे बंद कमरे में पूछताछ करते रहे। इसके बाद टीम वहां से चली गई। इस दौरान भाजपा नेता के आवास के बाहर थाना पुलिस तैनात रही। बता दें कि भाजपा नेता विकास सिंह की मां का स्वर्गवास 16 मई को हो गया था। वे बुधवार को अपने पैतृक घर में ही मौजूद थे। एनआईए टीम के आने की पुष्टि महाराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने की है, हालांकि वे पूछताछ से जुड़े बिंदुओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिम बहुल इलाकों में फीका रहा भगवा रंग, सात में से दो वार्डों में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त


खालिस्तान समर्थक व फंडिंग मामले में एक को उठाया
लंभुआ थाना क्षेत्र के तेरयें चौकिया गांव निवासी राजाराम का बेटा शिव मोहन, जगमोहन और प्रदीप पंजाब के लुधियाना के शिमलापुरी में रहते हैं। शिव मोहन हरियाणा की धन निरंकार संस्था से जुड़ा है। आरोप है कि धन निरंकार संस्था में विदेश से फंडिंग हुई है। करोड़ों रुपये संस्था से जुड़े लोगों के खाते में आने के बाद एनआईए अलर्ट मोड़ पर आ गई है। एनआईए ने संस्था से जुड़े लोगों को खंगालना शुरू किया तो शिव मोहन के बारे में जानकारी मिली। वह लुधियाना से गायब था। सुलतानपुर में दबिश दी तो वह नहीं मिला। उसके बाद टीम ने अमेठी के रामगंज थाना के दुल्हिनपुर गांव में दबिश दी। यहां टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से लंभुआ के तेरयेंया चौकिया गांव से शिव मोहन को हिरासत में ले लिया। अमेठी के एसपी डॉ. इलामारन जी. ने एनआईए टीम के जिले में आने की पुष्टि की।

विकास पर हत्या समेत दर्ज हैं कई केस
विकास महाराजगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री राम गोपाल मिश्र अन्ना की हत्या समेत अन्य बड़ी वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। वह पहले सपा विधायक व बाहुबली अभय सिंह का साथी था। उनसे विवाद होने के बाद उसने भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान में जेल में बंद इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का हाथ थाम लिया था। खब्बू के जेल में रहने के चलते भाजपा से चुनाव लड़ी उनकी पत्नी की चुनाव कमान विकास ने ही संभाली थी।

कई अहम दस्तावेज व जानकारियां जुटाईं
सूत्रों के मुताबिक यूपी में जिन ठिकानों पर एनआईए ने छापे की कार्रवाई की वहां से कई अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में ली हैं। लोगों से पूछताछ कर जो जानकारी जुटाई है, उस आधार पर आगे की कार्रवाई एनआईए करेगी। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से कनेक्शन के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed