फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA and ATS team raids: Seven in custody related to PFI in Lucknow, interrogation continues

एनआईए व एटीएस की टीम ने की छापेमारी : लखनऊ में बीकेटी व इटौंजा से पीएफआई से जुड़े सात हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 27 Sep 2022 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Sep 2022 07:10 PM IST
सार

बीकेटी व इटौंजा इलाके में दबिश के दौरान एनआईए व एटीएस टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां संदिग्धों के दरवाजे पर दस्तक देने पर नहीं खुला। तो टीम को सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल होना पड़ा। इसके बाद पूरे घर में सर्च आपरेशन किया गया। फिर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
NIA and ATS team raids: Seven in custody related to PFI in Lucknow, interrogation continues
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media

विस्तार

पीएफआई पर सरकार शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार तड़के 2-3 बजे एनआईए व एटीएस की संयुक्त टीम ने बीकेटी के अचरा मऊ गांव में छापा डाला। इस दौरान वहां से पीएफआई से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इटौंजा इलाके से भी एक को उठाने की सूचना है। टीम सभी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एनआईए व एटीएस के सूत्रों के मुताबिक बीकेटी के अचरा मऊ में प्रधान अरशद की तलाश में गई थी। वहां उसके न मिलने पर उसके भाई फैजान व आरिफ को हिरासत में लिया। इसके अलावा गांव के सलमान, रेहान को पकड़ा है। इसके अलावा सरकारी शिक्षक अब्दुल वाहिद उर्फ आजाद और उसके भाई अब्दुल माजिद उर्फ हैदर को भी हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, हॉर्डडिस्क व अन्य सामग्री बरामद हुई है। एनआईए व एटीएस के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल वाहिद प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक है। तो वहीं माजिद पीएचडी कर रहा है।
विज्ञापन


दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी से घुसी टीम
बीकेटी व इटौंजा इलाके में दबिश के दौरान एनआईए व एटीएस टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां संदिग्धों के दरवाजे पर दस्तक देने पर नहीं खुला। तो टीम को सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल होना पड़ा। इसके बाद पूरे घर में सर्च आपरेशन किया गया। फिर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटी में आयोजित हुआ था विशेष प्रशिक्षण शिविर
एनआईए ने  पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम को गिरफ्तार किया है। उसने संगठन को मजबूत करने के लिए लखनऊ के बीकेटी में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। सूत्रो के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि इस  शिविर को लगाने में अचरा मऊ के प्रधान अरशद ने मदद की थी। वहीं काफी संख्या में युवकों को जुटाया था। जिनको पीएफआई की सक्रिय सदस्यता भी दिलाई। जो इलाके में घूमकर नेटवर्क फैला रहे हैं। ग्राम प्रधान अरशद फरार है। उसकी तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed