{"_id":"643e9eff43abd077fd004833","slug":"nhrc-notices-to-the-director-general-of-police-on-murder-of-atiq-ahmed-and-ashraf-ahmed-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक-अशरफ हत्याकांड: मानवाधिकार आयोग ने जताई नाराजगी, यूपी डीजीपी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक-अशरफ हत्याकांड: मानवाधिकार आयोग ने जताई नाराजगी, यूपी डीजीपी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Tue, 18 Apr 2023 07:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:16 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर यूपी डीजीपी और प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने यूपी के डीजीपी आरके विश्वकर्मा और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अतीक-अशरफ की शनिवार को प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या अनजान युवकों ने की थी। पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि हत्या कि आशंका होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया करवाई गई।