{"_id":"c098a06ff3831a95604b351a90e43150","slug":"nhrc-gives-notice-to-primary-education-secetary-on-poisonous-mid-day-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खराब मिड डे मील परोसने पर शिक्षा विभाग को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खराब मिड डे मील परोसने पर शिक्षा विभाग को नोटिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 21 Sep 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने लखनऊ में मिड डे मील खाकर बीमार हुए 82 बच्चों के मामले में मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया। मानव अधिकार ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में प्राथमिक शिक्षा के सचिव को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखनऊ में चिनहट ब्लॉक स्थित जुग्गौर गांव के तीन प्राथमिक विद्यालय में 2 सितंबर 2015 को कढ़ी-चावल खाने से करीब 82 बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी। इन बच्चों ने मिड डे मील खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
उसके बाद इन बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रीय मानव अधिकार के कमीशन ने अखबारों में छपी रिपोर्ट के आधार पर ये संज्ञान लिया है। कमीशन ने प्राथमिक शिक्षा के सचिव को नोटिस देकर जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी पुलिस से दो सप्ताह के अंदर सभी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बताया कि अगर ये मामला सही पाया जाता है तो ये मानव अधिकारों का हनन माना जाएगा। इससे पहले भी यूपी में मिड डे मील का दूध पीकर बच्चे बीमार हो गए थे। इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।