{"_id":"5a376c494f1c1bee688c2728","slug":"news-volvo-service-started-from-lucknow-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-दिल्ली के बीच तीसरी नॉन स्टाप बस सेवा शुरू, समय के साथ किराये में भी होगी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-दिल्ली के बीच तीसरी नॉन स्टाप बस सेवा शुरू, समय के साथ किराये में भी होगी बचत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रविवार से लखनऊ-दिल्ली रूट पर एक और नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट पर यह तीसरी नॉन स्टॉप बस सेवा है।
विज्ञापन
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को चालू की गई नॉन स्टाप बस सेवा दिल्ली से भी बिना रुके चलेगी। चारबाग से यह बस रात 10:45 बजे चलकर सुबह 7 बजे दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
आनंद विहार से भी इसका टाइम यही रहेगा। इस बस में एक यात्री के किराए में 67 रुपये की बचत होगी। इससे पहले चारबाग से ही रात 8 व10 बजे दो नॉन स्टाप एसी बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन