फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   newly wed bride do suicide in unnao

शादी करके ससुराल पहुंची दुल्हन ने दूसरे दिन ही कर ली सुसाइड

Sun, 07 Feb 2016 10:30 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
newly wed bride do suicide in unnao

मायके से विदा होकर पिया के घर आने के दूसरे दिन ही नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

विवाहिता ने कमरे में लगे झूमर से शाल के जरिए फंदा लगाया था।

कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा गया। इससे जश्न वाले घर में गम का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मायके एवं ससुराल पक्ष के लोग अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिले के बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर हुई इस घटना से शहर में सनसनी है।

मोहल्ला आवास-विकास निवासी अवध ट्रांसपोर्ट के मालिक अवधेश सिंह के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ पंकज का विवाह चार फरवरी को बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव अकवाबाद निवासी अभिमन्यु सिंह की बेटी रागिनी (24) से हुआ था।

विज्ञापन

पति के बाहर जाते ही कमरे में चली गई

newly wed bride do suicide in unnao

पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे बारात वापस अकवाबाद लौटी। परिजन सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर पूजा करने चले गए। वहां से शुक्रवार देर शाम वापस आए।

रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। शनिवार सुबह घरवालों के साथ रागिनी ने नाश्ता किया। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपने कमरे में चली गई। उसका पति बाहर गया था।

दोपहर एक बजे सास ने आवाज दी। कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला। सूचना पर रागिनी का पति अभिषेक घर पहुंचा और खिड़की का कांच तोड़ कर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए।

झूमर पर शाल से लटका था रागिनी का शव

newly wed bride do suicide in unnao

रागिनी का शव कमरे में लगे झूमर में बंधी शाल से लटका था। आनन-फानन दरवाजा काटा गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल चौकी इंचार्ज इंदू यादव व अर्चना शुक्ला मौके पर पहुंची।

जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी मौके पर पहुंची औक शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में न तो मायके पक्ष के लोग कुछ बोल रहे हैं और न ही ससुराल पक्ष के।

देर रात तक पोस्टमार्टम कराने की कवायद चलती रही। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed