फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new-trauma-centre-lucknow-pgi

नए साल में मिलेगा एक और ट्रॉमा सेंटर

Wed, 13 Nov 2013 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
new-trauma-centre-lucknow-pgi

नए साल में राजधानी को इलाज की बेहतर सुविधाएं के लिए एक और ट्रॉमा सेंटर का तोहफा मिल जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कार्यदायी संस्था को हर हालत में 15 दिसंबर तक निर्माणाधीन संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) के अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है।

मंगलवार को वह शास्त्री भवन में ट्रॉमा सेंटर के साथ कैंसर की आधुनिक जांच के लिए पीजीआई में प्रस्तावित साइक्लोट्रॉन परियोजना की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर धीमी प्रगति से नाराज मुख्य सचिव ने निर्माण इकाई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की यह इमारत मुख्य परिसर से करीब 400 मीटर दूर पश्चिम दिशा में रायबरेली रोड पर बन रही है।

पढ़ें- आयुर्वेद डॉक्टर कर रहा था ऑपरेशन, हॉस्पिटल सील!
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जावेद उस्मानी ने इस परियोजना को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के लिए सभी जरूरी उपकरणों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए। निर्माण के लिए आवंटित राशि में से ही प्राथमिकता के आधार पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में इसे खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

स्टाफ के पद भरने के लिए उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक इन पदों के सृजन के लिए संस्थान अपनी गवर्निंग बॉडी की बैठक बुलाए।

पढ़ें- तीन दिन बाद भी सील नहीं हुआ केयर अस्पताल


पीजीआई, डीएम और वन विभाग के बीच जमीन के विवाद पर कहा कि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अपने स्तर पर बैठक कर हस्तांतरित भूमि संबंधी समस्या का समाधान एक महीने के अंदर कराएं। बैठक में निर्माण इकाई के अलावा पीजीआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।


कैंसर की होगी आधुनिक जांच

पीजीआई में कैंसर की आधुनिक जांच के लिए प्रस्तावित साइक्लोट्रॉन परियोजना की भी मुख्य सचिव ने समीक्षा की। उनका कहना था कि कैंसर के इलाज के लिए रेडियोलॉजी से जुड़े इस प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए इसका पूरा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने इसे पूरा करने के लिए भी 15 दिसंबर तक का समय तय किया है।

ऐसा होगा ट्रॉमा सेंटर

200 बेड की क्षमता

7 मंजिला इमारत

165 सामान्य बेड

30 आईसीयू बेड

4 ऑपरेशन थिएटर आधुनिक रेडियोलॉजी की सुविधा के साथ

पैथोलॉजी, लैबोरेटरी और ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed