होली पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन 04502 नांगलडैम से 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार सुबह 11:45 बजे छूटेगी और अगली रात 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 04501 लखनऊ से चार मार्च से एक अप्रैल तक हर मंगलवार शाम 7:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह नौ बजे नांगलडैम पहुंचेगी।
यह ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04504 छह मार्च से 27 मार्च तक हर गुरुवार रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से छूटेगी और लखनऊ होते हुए वाराणसी जाएगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04503 सात मार्च से 28 मार्च तक हर शुक्रवार वाराणसी से रात 9:10 बजे रवाना होकर लखनऊ, अंबाला कैंट, सहारनपुर, बरेली के रास्ते अगले दिन दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04314 बरेली से पांच मार्च से 26 मार्च तक हर बुधवार सुबह 7:10 बजे छूटकर लखनऊ के रास्ते अगले दिन सुबह चार बजे दरभंगा पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04313 छह से 27 मार्च तक हर गुरुवार सुबह 11:30 बजे दरभंगा से रवाना होकर गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ के रास्ते अगले दिन सुबह 11:30 बजे बरेली पहुंचेगी।
इसके अलावा 05101 अनारक्षित रेलगाड़ी छपरा से 9, 16 और 23 मार्च को शाम चार बजे रवाना होकर बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, फैजाबाद, लखनऊ व मुरादाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन 05023 गोरखपुर-पुणे स्पेशल गोरखपुर से 13 और 20 मार्च को दोपहर तीन बजे छूटकर लखनऊ के रास्ते 35 घंटे बाद रात 2:45 बजे पुणे पहुंचेगी।
ट्रेन 05024 पुणे से 15 व 22 मार्च को सुबह 10:45 बजे छूटकर लखनऊ के रास्ते अगले दिन शाम 7:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।