फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New tourism policy of UP will be executed till the end of last year.

Tourism policy: इस वर्ष के अंत तक लागू होगी नई पर्यटन नीति, धार्मिक, सांस्कृतिक व विरासत पर्यटन पर जोर

Sat, 10 Sep 2022 10:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की नई पर्यटन नीति इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों की रुचि पैदा करना है।

विज्ञापन
New tourism policy of UP will be executed till the end of last year.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की नई पर्यटन नीति-2022 का मसौदा तैयार हो गया है। इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक व विरासत पर्यटन पर जोर है। नई नीति में पर्यटन क्षेत्र में उभरते नए रुझानों, पर्यटन व व्यापार संगठन समेत विभिन्न हितधारकों के दिए सुझावों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन नीति जारी की गई थी। बदले हुए परिवेश में एक नई नीति की आवश्यकता महसूस की गई। इसका मुख्य उद्देश्य है कि पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों की रुचि पैदा की जाए। वहीं इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ राजस्व अर्जन भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई पर्यटन नीति इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगी। इसके माध्यम से प्रदेश के विशिष्ट पर्यटन उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग करते हुए उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। इसके अलावा प्रदेश में चिह्नित 12 परिपथों के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थलों का उच्चीकरण, नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed