फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new system on railway stations for passengers

Lucknow News: ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी देगा इंटीग्रेटेड ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम

Thu, 03 Aug 2023 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
new system on railway stations for passengers
ऐशबाग, बादशाहनगर सहित 19 स्टेशनों पर लगेगा
विज्ञापन

छह को प्रधानमंत्री करेंगे 508 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी हो या फिर उसके बदलने का मैसेज। रास्ते में रुकी ट्रेन हो या फिर स्टेशन आने पर उसके कोच की लोकेशन। ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी यात्रियों को इंटीग्रेटेड ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम (आईटीआईएस) से मिलेगी। ऐशबाग, बादशाहनगर सहित उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 19 स्टेशनों पर इस सिस्टम को लगाया जाएगा।

इंटीग्रेटेड ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम उन रेलवे स्टेशनों पर लगाया जाएगा, जिनका विकास अमृत स्टेशन स्कीम के तहत होगा। ऐसे उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के साठ से अधिक स्टेशन हैं। पर, पहले चरण में 19 स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा, जिसका शिलान्यास छह अगस्त को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को ऑनलाइन देश के 508 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। इसमें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशन शामिल हैं, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग, बादशाहनगर, सीतापुर व बस्ती स्टेशनों को शामिल किया गया है। आईटीआईएस के अतिरिक्त अमृत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इन स्टेशनों को पैसेंजर फ्रेंडली बनाने के लिए औसतन 15 से 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त आईटीआईएस लगाया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस सिस्टम के तहत पूरे स्टेशन पर डिस्प्ले लगाए जाएंगे, जो रियल टाइम इंफॉर्मेशन साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed