{"_id":"5fb50cc38ebc3e1a231f123d","slug":"new-six-patients-of-dengue-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः इन इलाकों में डेंगू के छह और मरीज मिले, 12 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः इन इलाकों में डेंगू के छह और मरीज मिले, 12 को नोटिस
Wed, 18 Nov 2020 05:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीज पाए गए हैं। मरीज एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और गोमती नगर इलाके के हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान गोमतीनगर के विकास खंड में कई जगह जलभराव पाया गया।। खाली प्लॉटों में कूड़े से भी समस्या बढ़ रही है। टीमों ने 5113 घरों व स्थानों पर मच्छर जनक स्थितियों का सर्वेक्षण किया। न्यू हैदरगंज मल्ली टोला, कन्हैया माधवपुर व कल्याणपुर में कुल 12 लोगों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य परीक्षण
डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में मेडिकल मोबाइल वैन ने 67 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
बलरामपुर में लगी प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन
बलरामपुर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि शासन की ओर से करीब 20 लाख कीमत की एक प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन अस्पताल में लगवाई गई है। इस मशीन से शरीर में मौजूद ब्लड से प्लेटलेट्स को अलग करके ले लिया जाएगा और ब्लड दोबारा शरीर में चढ़ा दिया जाएगा। इन दिनों अस्पताल में चार डेंगू मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन