फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New session in law university from 1 july

एक जुलाई से शुरू होगा विधि विश्वविद्यालय का नया सत्र, शैक्षणिक सत्र को नियमित करने में सफल रहा है विधि विवि

Wed, 09 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
New session in law university from 1 july
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय महामारी काल में भी अपने शैक्षणिक सत्र को नियमित किए हुए है। विश्वविद्यालय का मानसून सत्र एक जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। पांच जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। विवि प्रशासन ने बीएएलएलबी ऑनर्स के पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

महामारी काल मे जहां सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र गड़बड़ा गया है, वहीं लोहिया विधि विश्वविद्यालय एंड टर्म परीक्षाएं सही समय पर कराने का प्रयास कर रहा है। विवि के मानसून सत्र में एक से चार जुलाई तक छात्रों के पंजीकरण व दाखिले होंगे और पांच जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। छात्रों को जल्द ही ऑनलाइन कक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। 18 नवंबर से 30 नवंबर तक एंड टर्म परीक्षाएं होंगी। वहीं शीतकालीन अवकाश और इंटर्नशिप एक दिसंबर से दो जनवरी के मध्य होगा। इसी बीच 17 दिसंबर तक कॉपियों की चेकिंग कर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। वहीं शीतकालीन सत्र में कक्षाएं अगले साल तीन जनवरी से प्रारंभ कर दी जाएंगी। एंड टर्म परीक्षाएं 18 मार्च से 30 मार्च के मध्य होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश व इंटर्नशिप एक मई से 30 जून तक होगा। इस बीच 15 मई तक कॉपियां चेक कर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed