{"_id":"63d9f06531546012fa2149d1","slug":"new-revealing-in-priya-death-case-blood-splatter-on-jeans-found-in-bag-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रिया मौत मामले में नया खुलासा: बैग से मिली जींस पर खून के छींटे, पीछे की तरफ और एक पैर पर लगे ब्लड के धब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया मौत मामले में नया खुलासा: बैग से मिली जींस पर खून के छींटे, पीछे की तरफ और एक पैर पर लगे ब्लड के धब्बे
Wed, 01 Feb 2023 10:49 AM IST
शाहरुख खान
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:49 AM IST
सार
जालौन निवासी जसराम की 13 वर्षीय बेटी प्रिया एसआर स्कूल से आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहती थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में हॉस्टल प्रशासन के बयान बदलने पर कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं, जसराम ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। तबसे पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Priya death case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के एसआर स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा प्रिया राठौर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। उसके बैग से मिली जींस पर खून के छींटे मिले हैं। इससे परिवारीजन को बेटी से अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। वे प्रिया की जींस व अन्य कपड़े लेकर मंगलवार रात लखनऊ पहुंचे।
बुधवार को पुलिस उच्चाधिकारियों से मिलकर सभी तथ्यों की जानकारी देंगे। जालौन निवासी जसराम की 13 वर्षीय बेटी प्रिया एसआर स्कूल से आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहती थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
मामले में हॉस्टल प्रशासन के बयान बदलने पर कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं, जसराम ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। तबसे पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय मांगी है।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार रात लखनऊ पहुंचे जसराम ने बताया कि वारदात के बाद वे हॉस्टल गए और बेटी का बैग आदि लेकर चले गए थे। सोमवार को बैग खोला तो उसमें प्रिया की जींस मिली जिस पर खून के छींटे थे। इससे जसराम का शक गहरा गया है। उनका कहना है कि बेटी के साथ कुछ न कुछ जरूर हुआ है। वह पुलिस अफसरों से मिलकर मामले की गहनता से जांच करने की मांग करेंगे।

...इसलिए सवाल खड़े कर रहे परिजन
जसराम ने बताया कि जब प्रिया की मौत हुई थी तब उसने जो कपड़े पहने थे, उन्हें पुलिस सील कर जांच के लिए भेज चुकी है। वे कपड़े पूरी तरह से साफ थे। कहीं पर कोई खून आदि का धब्बा नहीं था। अब जो जींस उसके बैग से मिली, उस पर खून के छींटे हैं। ये धब्बे जींस के पीछे की तरफ व एक पैर पर हैं, जहां प्रिया को चोट लगी थी। जसराम का कहना है कि उन्हें आशंका है कि वारदात के बाद प्रिया के कपड़े बदले गए। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा।

सबसे बड़ा सवाल... आखिर क्या हुआ प्रिया के साथ
पुलिस हत्या, आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक की पड़ताल में न तो हत्या और न ही आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। दोनों की कोई वजह भी सामने नहीं आ रही है। आखिर प्रिया के साथ ऐसा क्या हुआ, जिससे उसकी जान गई, इसका जवाब पुलिस भी खोज नहीं पा रही है।