फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new record for tree plantation will be set in UP on July 12 by planting 35 crore saplings in single day

UP News: यूपी में बनेगा नया रिकार्ड, एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे; हरियाली से भरेगा गंगा एक्सप्रेसवे

Mon, 06 Jul 2026 09:15 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 09:15 AM IST
सार

एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर यूपी नया रिकार्ड बनाने को तैयार है। वन विभाग सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा। अन्य विभागों का भी लक्ष्य तय किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारों पर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
new record for tree plantation will be set in UP on July 12 by planting 35 crore saplings in single day
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : एआई जेनरेटेड

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पौधरोपण महाभियान-2026 को जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनप्रतिनिधियों से संवाद कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। वन मंत्री भी विभिन्न विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा और सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा। महाभियान में ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधरोपण करेगा। वन विभाग ने इस वर्ष अपनी करीब दो हजार नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। इनका वितरण अभियान से पहले पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर लगेंगे पौधे

विशेष रूप से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यहां पीपल, बरगद, नीम, पाकड़, गूलर, महुआ, आम, अर्जुन, अमलतास, कचनार और गुलमोहर जैसी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग और सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए विशिष्ट वन भी विकसित होंगे

इस बार अभियान के तहत समरस वन, समृद्धि वन, कृषि वन, ऊर्जा वन और कृषि वन जैसे नए विशिष्ट वन विकसित किए जाएंगे। मिशन छाया के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। अविरल धारा पौधरोपण, सहजन भंडारा और आम भंडारा भी अभियान का हिस्सा होंगे। 15 अगस्त को वंदे मातरम् वाटिका, रक्षाबंधन पर भाई-बहन पौधरोपण और शिक्षक दिवस पर एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम भी होंगे।



प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों, मंडलों और जिलों के लक्ष्य तय किए जा चुके हैं और व्यापक जनसहभागिता के साथ इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed